Tue. Jul 14th, 2026

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर फायरिंग और मारपीट का आरोप, जमीन विवाद से मचा हड़कंप

छतरपुर के कौड़ा गांव में किसानों ने लगाया जमीन बेचने का दबाव बनाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

 

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। राजनगर थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव में उन पर जमीन विवाद के दौरान फायरिंग करने, ग्रामीणों के साथ मारपीट करने और दहशत फैलाने के आरोप लगे हैं।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि शालिग्राम किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जब किसानों ने जमीन बेचने से इनकार किया, तो कथित तौर पर उसने अपने साथियों के साथ गांव में फायरिंग की और ग्रामीणों के साथ मारपीट की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

हमले में घायल हुए ग्रामीणों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

 

फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

About The Author