Devoleena Bhattacharjee on BJP: देवोलीना ने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर साधा निशाना, शिक्षा और मेरिट को लेकर उठाए गंभीर सवाल:
Devoleena Bhattacharjee on BJP: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने के लिए पहचानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद से वह चर्चा में आ गई हैं।
बीजेपी के ‘सेवा संकल्प’ वीडियो पर देवोलीना का तंज
हाल ही में बीजेपी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था- “संकल्प से सेवा, सेवा से विश्वास, और विश्वास से देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद… मोदी जी की सेवा की 25 वर्षों की निरंतर यात्रा ने जन-सेवा को संकल्प में और संकल्प को राष्ट्र-निर्माण की शक्ति में बदल दिया है।”
इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की और तीखे सवाल किए। उन्होंने लिखा:
“जब शिक्षा प्रणाली बर्बाद हो जाती है, योग्यता (मेरिट) पीड़ित होती है, खून बह रहा होता है… कोई भी राष्ट्र के उत्थान की उम्मीद नहीं कर सकता… पतन अवश्यंभावी है। शिक्षा जब सिर्फ व्यापार और वोट तुष्टिकरण का औजार बन जाता है… राष्ट्र है और खून बहता रहेगा जब तक कि यह जमीन पर गिर न जाए। नारी हो या पुरुष, अगर शिक्षा सही नहीं मिली और मेरिट को अगर घर बैठना पड़े तो कैसी शक्ति और कैसा विश्वास?”
देवोलीना के इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और कमेंट सेक्शन में कई यूजर उनके समर्थन में अपनी बात रखते नजर आए।
हाल ही में अभिनेता रोहित रॉय को भी लगाई थी लताड़
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली देवोलीना ने कुछ समय पहले अभिनेता रोहित रॉय को भी आड़े हाथों लिया था। दरअसल, रोहित रॉय ने टेलीविजन माध्यम को ‘डस्टबिन मीडियम’ (कूड़ेदान जैसा माध्यम) कहा था और दावा किया था कि फिल्म स्टार्स में जो क्लास और स्टाइल होता है, वह अक्सर टीवी एक्टर्स में नहीं दिखता।
इस विवादित बयान पर पलटवार करते हुए देवोलीना ने कहा था कि ज्यादातर लोग उन्हें खुद एक अभिनेता के रूप में नहीं, बल्कि मशहूर टीवी एक्टर रोनित रॉय के भाई के तौर पर ही जानते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि लोगों की आदत होती है जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं, और रोनित रॉय का भाई होना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

