जंतर-मंतर 2.0′ पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, 43 हजार जवानों की तैनाती, सील होगा नई दिल्ली एरिया
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त परिषद के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजधानी में 23,000 सीएपीएफ कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली में 221 कंपनियां तैनात रहेंगी। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को अतिरिक्त 110 CAPF कंपनियां दी हैं। इनमें 85 CRPF, 10 SSB, 7 RAF, 7 ITBP और 1 CISF कंपनी शामिल है। दिल्ली पुलिस के करीब 20 हजार पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन के दौरान तैनात रहेंगे। दूसरे राज्यों से भी कंपनियां बुलाई गई हैं।

दिल्ली के ये इलाके होंगे सील
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्दनेजर पूरा नई दिल्ली एरिया सील रहेगा। दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
नई दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन बंद करवाए जा सकते हैं।
नई दिल्ली के मार्केट भी जरूरत पड़ने पर बंद करवाए जा सकते हैं।
मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग होगी।
सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी होगी।
FRS कैमरे भी लगाए जाएंगे।
BNSS 163 लागू रहेगी।
किसी तरह के प्रोटेस्ट या लोगों के इकठ्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी निगरानी रहेगी
खास तौर पर क्रिमिनल एलिमेंट प्रदर्शनकारी बनकर न घुस पाए इसे लेकर खास निगरानी की जाएगी।
मुंबई के शिवाजी पार्क में हजारों लोगों की भीड़ से भरे एक विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। मुख्य न्यायाधीश सौरभ दास ने कहा है कि अगर उन्हें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई, तो पूरी दिल्ली ही जंतर-मंतर बन जाएगी। (एजेंसी)

