Tue. Oct 20th, 2026

Accident : दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रविवार की सुबह हुआ है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने इंस्पेक्टर की कार को पीछे से टक्कर मारी। घटना मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगबीर सिंह के रूप में की गई है। वो फिलहाल दिल्ली पुलिस की सिक्यूरिटी यूनिट में तैनात थे।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही ट्रक का चालक मौके से फरार है। पुलिस ने फिलहाल इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक के मालिक से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान और उसे गिरफ्तार करने के लिए कोशिशे की जा रही हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े