Sun. Jan 18th, 2026

CRIME: व्यापारी से बदमाशों ने लूटे पांच करोड़, छह लोगों को किया गया गिरफ्तार

झारखंड: गिरीडीह पुलिस ने गुजरात के व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की लूट के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। घटना 21 जून की है। व्यापारी एसयूवी में पटना से कोलकाता जा रहा था, इस दौरान बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये लूट लिए थे।

 

घटना 21 जून की है जब व्यवसायी एक वाहन से पटना से कोलकाता जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये लूट लिये थे। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि ‘पुलिस ने अपराध में शामिल छह व्यक्तियों को धनबाद, चतरा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसी के साथ वाहन भी जब्त कर लिया गया है’, उन्होंने आगे बताया कि सात अपराधियों का एक गिरोह जीपीएस के जरिए वाहन की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उनके कब्जे से 3.24 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयकर विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी क्यों ले जायी जा रही थी।

ये अपराधी हुए गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद का करीम अंसारी, बबन अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, रजनीश सिंह और हजारीबाग के बरही से एक को गिरफ्तार किया गया है। सभी रिकवरी एजेंट बताये जा रहे हैं।

About The Author