Fri. Nov 6th, 2026

CG ELECTION 2023: आखिर क्यों कांग्रेस ने 18 विधायकों के टिकट काटे? क्या और भी है टिकट काटे जाने की संभावना ?

CG ELECTION 2023:

CG ELECTION 2023:

CG ELECTION 2023: रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों के  CG ELECTION 2023  नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी कांग्रेस पहली और दूसरी लिस्ट में अब तक 83 प्रत्याशी घोषित हो चुके है कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 सिटिंग विधायकों की टिकट काटे हैं ।

क्यों काटे 18 विधायकों के टिकट

पहली और दूसरी सूची में कुल 18 विधायकों के टिकट काटे जा चुके हैं, कांग्रेस ने 7 सीटें अभी होल्ड पर रखी है, जिसमें छह सीटों पर कांग्रेस के ही विधायक है, ग़ौरतलब है ये सभी विधायक की सर्वे रिपोर्ट निगेटिव रही है । पार्टी के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार ही विधायकों की रिपोर्ट कार्ट बनाई गई थी और उन्हीं विधायकों के नाम काटे गए हैं जिनके काम संतोष जनक नहीं थी ।

अब 14 महिलाओं को मिली टिकट

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 10 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। पहली सूची में 4 महिला को टिकट मिली थी अब तक 14 महिला प्रत्याशी कांग्रेस की तरफ़ से मैदान में है ।

32 नये चेहरों को मिला मौक़ा

कांग्रेस की पहली और दूसरी सूची में जारी 83 प्रत्याशीयों में 32 नये प्रत्याशी को मौक़ा मिला है ।

दूसरी सूची में 10 विधायक जिनकी टिकट कटी

रायपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा

बिलाईगढ़- चंद्रदेव राय

धरसीवां- अनीता शर्मार्मा

जगदलपुर- रेखचंद जैन

मनेंद्रगढ़- विनय जायसवाल

प्रतापपुर- प्रेमसाय सिंह टेकाम

रामानुजगंज- बृहस्पति सिंह

सामरी- चिंतामणी महाराज

लैलूंगा- चक्रधर सिदार

पाली-तानाखार- मोहित केरकेट्टा

7 सीटों पर असमंजस्य बरकरार कट सकती है सिटिंग विधायकों के नाम

कुल 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने अब तक 83 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कल जारी 53 लिस्ट और इससे पूर्व में 30 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं। वहीं सात सीट अभी होल्ड है। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा इन सभी सीटों पर नये चेहरे उतार सकती है।

रायपुर ग्रामीण – कुलदीप जुनेजा
बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव
सरायपाली – किस्मतलाल नंद
महासमुंद – बिनोद चंद्राकर
कसडोल – शकुंतला साहू
सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव
धमतरी – ये सीट भाजपा के पास है

भाजपा अब तक 86 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, 4 प्रत्याशियों की घोषणा बाक़ी है

About The Author

SKY TMT