Sat. Oct 31st, 2026

CBI के उप महानिरीक्षक बने छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में नियुक्त किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक (DIG) के रूप में नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आइपीएस अधिकारी है। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए हुई है।

बता दें कि जितेंद्र सिंह मीणा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कैडर के आइपीएस अमित कुमार CBIमें एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेशक (पालिसी) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

About The Author

SKY TMT