Sun. May 17th, 2026

Arun Sharma Passes Away : छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Arun Sharma Passes Away : छत्तीसगढ़ के पुरातत्त्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जाता है कि उनकी ही मांग पर राम जन्म भूमि में खुदाई की गई थी।

छत्तीसगढ़ के पुरातत्त्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा का निधन हो गया। बुधवार रात करीब 11.30 बजे उन्होंने 92 साल की उम्र मेंआखिरी सांस ली। डॉ अरुण शर्मा का जन्म 12 नवंबर 1933 को मोहदी में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा पिपरिया ,मंडला, दुर्ग और बिलासपुर में हुयी। रायपुर विज्ञान महाविद्यालय से बीएससी और सागर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएस किए। साल 2017 में भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे छत्तीसगढ़ शासन के पुरातात्विक सलाहकार भी थे।

राम मंदिर निर्माण में थी विशेष भूमिका…
अरुण कुमार शर्मा ने राम मंदिर बनवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी ही मांग पर राम जन्म भूमि में खुदाई की गई थी। खुदाई में मिले अवशेषों पर उन्होंने रिसर्च किया था। इसके आधार पर कोर्ट में सबूत पेश किए गए थे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठापर वे बहुत खुश थे। उनकी आखिरी इच्छा थी कि वे रामलला के दर्शन करें, लेकिन सेहत खराब होने के चलते वे नहीं जा पाए थे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत और पुरातात्विक संपदा को सामने लाने में इनका बड़ा योगदान है।

अयोध्या राम मंदिर के साक्ष्यों पर लिखी किताब…
अरुण शर्मा ने पुरातत्व और इससे जड़े विषयों पर 35 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। अयोध्या मामले में खुदाई के दौरान जितने भी साक्ष्य मिले, उस पर एक किताब ‘आर्कियोलॉजिकल एविडेंस इन अयोध्या केस’ नाम की किताब भी इन्होंने लिखी है। ये किताब अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है।

सीएम साय ने जताया शोक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के पुरातत्ववेत्ता, पद्मश्री डॉ. अरूण कुमार शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। सिरपुर का उत्खनन उनके नेतृत्व में ही हुआ था। रामसेतु और अयोध्या के राममंदिर के पुरातात्विक विषयों पर उनकी राय अहम रही। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े