Wed. Nov 4th, 2026

CG News: ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

CG News: हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। झगरहा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चलते कई घटनाएं घट चुकी है।

CG News: कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झगरहा मुख्य मार्ग में एक राखड़ से भरी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका 29 वर्षीय बालको निवासी रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। झगरहा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चलते कई घटनाएं घट चुकी है। लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT