Sat. Oct 31st, 2026

CG News: रेत माफियाओं पर लगाम लगने सड़क पर उतरे विधायक, सड़क निर्माण को एक माह के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

CG News: सिंचाई विभाग के अफसरों को तलब किया और नहर लाइनिंग की सभी सड़कों को केवल छोटी गाड़ियों के लिए चालू रखने और सड़क पर भारी वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

CG News: बेलतरा विधानसभा के नये विधायक सुशांत शुक्ला रेत माफियाओं पर लगाम लगाने सड़क पर उतर गए। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एरिगेशन की सड़कों पर बेधड़क हाइवा पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सरकंडा के मोपका में साल भर से बन रहे स्मार्ट सिटी सड़क को भी एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मोपका, सेलर, जाली, बाम्हू सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, इस दौरान विधायक को जानकारी दी गई कि प्रशासन और पुलिस से बचने के लिए रेत माफिया एरिगेशन डिपार्टमेंट की नहर लाइन वाली छोटी सड़कों पर ट्रैक्टर और हाइवा से रेत परिवहन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को तलब किया और नहर लाइनिंग की सभी सड़कों को केवल छोटी गाड़ियों के लिए चालू रखने और सड़क पर भारी वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने मोपका के धान मंडी रोड में डेढ़ किलोमीटर तक स्मार्ट सिटी की मद से बन रही सड़क को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से यहां डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण चल रहा है।

About The Author

SKY TMT