Fri. Oct 30th, 2026

CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 80 लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

CG News : जगदलपुर. कभी दण्डकारण स्पेशल जोनल इलाके में सक्रिय रहे नक्सलियों के सेन्ट्रल कमेटी सदस्य और 80 लाख ( CG News ) के इनामी नक्सली संजय दीपक राव उर्फ़ विकास उर्फ़ अनिल को तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया हैं। वर्तमान में दीपक केकेटी ट्रॉय जंक्शन यानी केरल-कर्नाटक-तमिलनाडु स्पेशल जोनल कमेटी के सचिव के रूप में सक्रिय था।

CG Naxal News : तेलंगाना पुलिस के मुताबिक दीपक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था वह अपना इलाज करवाने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आया था। तेलंगाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर दीपक को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जाता हैं कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर लम्बे समय तक दीपक तैनात रहा हैं।CG News

पत्नी भी सक्रिय सदस्य
CG Naxal News : अबुझमाड़ उसका काफ़ी आना-जाना था बाद में उसे पश्चिमी घाट इलाके में तैनात किया गया तब से वह ट्रॉय जंक्शन इलाके में सक्रिय था। उसकी पत्नी भी नक्सल संगठन में शामिल हैं उसे भी बेंगलूरु से गिरफ्तार कर लिया गया हैं बताया जाता हैं कि दीपक महाराष्ट्र के पुणे जिले का निवासी हैं। वर्ष 2020 से वह ट्रॉय जंक्शन में सक्रिय था दण्डकारण्य में वह जब सक्रिय था तब उसे विकास के नाम पर जाना जाता था। महाराष्ट्र से वह दो बार गिरफ्तार भी हो चुका हैं सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य की गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस की बड़ी कामयाबी तथा नक्सलियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं।CG News

About The Author

SKY TMT