Thu. Oct 29th, 2026

CG News: रायपुर में खुलेगा देश का चौथा साइंस सेंटर, विधानसभा में मिली मंजूरी

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में देश का चौथा साइंस सेंटर बनने वाला है जिसकी मंजूरी विधानसभा में दी गयी है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में देश का चौथा साइंस सेंटर बनने वाला है जिसकी मंजूरी विधानसभा में दी गयी है। आज विधानसभा में गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अनुदान मांगे पारित की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इन मांगों की चर्चा में कहा कि पिछले पांच सालों से पुलिस विभाग का मनोबल गिरा हुआ था, हमारी सरकार ने पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को बढ़ाने की कोशिश की, साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने की दिशा में भी काम किया है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में डायल 112 की सेवाएं शुरू करने, प्रदेश के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों को महिला सदन और अमृत सरोवर निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बालोद जिले के ग्राम चीचा के मृतक तोरण साहू के परिजन को 5 लाख रूपए देने के साथ ही बिलासपुर में नए फायर स्टेशन की स्थापना की घोषणा की।

About The Author

SKY TMT