Wed. Nov 4th, 2026

CG NEWS : अवैध उत्खनन पर कार्रवाई जारी, हफ्ते भर में 66 वाहन जब्त

CG NEWS : सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में खनिज विभाग ने 66 खनिज वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले की अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में खनिज विभाग ने 66 खनिज वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

दरसअल, खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया। साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है।

अवैध रेत खनन पर कार्रवाई रहेगी जारी- कलेक्टर
कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक केके गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT