Sun. Nov 8th, 2026

CG Factory Blast : बेमेतरा की फैक्ट्री में हुआ भीषण ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत

CG Factory Blast

CG Factory Blast : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि धमाके की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी, वहीं दूसरी ओर 10 लोगों के मौत की भी खबर है।

CG Factory Blast : बेमेतरा : छत्तीसगढ़ से एक भीषण हादस की खबर सामने आ रही है। जहां बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि ब्लास्ट से पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लोग दब गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। वहीं फंसे हुए लोगों को बचने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्लास्ट बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में बनी फैक्ट्री में हुआ।

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाजें
चश्मदीदों के अनुसार ब्लास्ट के धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और लोग दौड़े आए। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों को रायपुर के मेहाकारा अस्पताल में रेफर किए जाने की खबर है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा और SDM समेत प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हुई हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT