Tue. Nov 3rd, 2026

Breaking: 6 लोगों से भरी हेलीकॉप्टर हुई लापता

नेपाल से एक हेलीकॉप्टर लापता होने की खबर सामने आ रही है, जहां सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। जिसमे पायलट समेत छह लोग सवार थे। बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे इस हेलीकॉप्टर का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट गया। इसके बाद से ही चॉपर की कोई जानकारी नहीं मिली है।

अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। कैप्टन चेत गुरुंग द्वारा संचालित हेलिकॉप्टर का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT