Sun. May 17th, 2026

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Threat

मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हडकंप मच गया है। मुंबई पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लिया है।

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को यह धमकी मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के ईमेल आईडी पर मेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा।

मेल में आतंकी अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर को “अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने” का हवाला देते हुए यह धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मेल भेजने वाले आरोपी को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।

हालही में हुआ था पहलगाम आतंकी हमला

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में आतंकवाद को लेकर आक्रोश है। हालांकि भारत सरकार ने इस हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा कश्मीर में भी आतंकियों के खिलाफ जबरदस्त ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और उन्हें खत्म किया जा रहा है। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी चर्चा का विषय बनी हुई है।

About The Author