Tue. Aug 11th, 2026

सावन में खुशियों की सौगात: सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से बहनों और बुजुर्गों के खातों में भेजे 311 करोड़ रुपये

भोपाल। रक्षाबंधन और सावन के पावन पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार, 11 अगस्त को मंत्रालय से एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों और उज्ज्वला योजना की पात्र बहनों के बैंक खातों में 311 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की।

मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों के इस मौसम में समाज के अंतिम व्यक्ति, बुजुर्गों और बहनों के चेहरों पर खुशी लाना ही सरकार का सबसे पहला संकल्प है।

 

जानिए किस योजना में कितनी मिली राशि

35.25 लाख बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के खातों में जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में 211 करोड़ 53 लाख रुपये भेजे गए।

22.20 लाख लाड़ली बहनों को गैस सब्सिडी: रक्षाबंधन और सावन महीने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की एलपीजी सिलेंडर रिफिल प्रोत्साहन राशि के 99 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

“सावन बहनों का महीना, खुशहाली से महकेगा घर”: सीएम मोहन यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महीना बहनों के सम्मान और खुशी का महीना है। जब घर की बहनें खुश होंगी तो पूरे परिवार में रौनक और समृद्धि आएगी। इसी सोच के साथ रक्षाबंधन का उपहार अभी से देना शुरू कर दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

About The Author

इन्हें भी पढ़े