Sat. Oct 31st, 2026

पूर्व CM Kamal Nath के नाम पर मांगी रिश्वत, पैसे लेने आए दो आरोपी CCTV में कैद

Former CM Kamal Nath ध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं, ( CM Kamal Nath )कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही मुख्य सियासी दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे भी करवाए जा रहे है , वहीं प्रदेश के इसी सियासी माहौल का फायदा कुछ अपराधी तत्व भी उठाना चाहते हैं, अपराधी भी ऐसे जो टेक्नोलॉजी को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। इसी कड़ी में कुछ हैकर्स ने स्पूफ कॉल की मदद से नेताओं को चूना लगाने का प्लान बनाया, आरोपियों ने स्पूफ कॉल के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम से कांग्रेस के नेताओं से लाखों रुपए की डिमांड कर दी।

स्पूफ कॉल के जरिये ठगी की हुई कोशिश
जानकारी के मुताबिक कमलनाथ के मोबाइल से स्पूफ कॉल के जरिए कांग्रेस के 4 बड़े नेताओं को कॉल किया गया और उनसे 5 से 10 लाख रुपए तक की डिमांड की गई। बताया जा रहा है कांग्रेस नेता गोविंद गोयल के अलावा विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर जिला अध्यक्ष और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को ये कॉल किए गए थे।

इनमें से 2 लोग तो गोविंद गोयल के ऑफिस भी पैसे लेने के लिए पहुंच गए , लेकिन जब गोविंद गोयल ने पैसे की मांग को लेकर कमलनाथ के ऑफिस से पुष्टि की तो यह पूरे कॉल फर्जी पाए गए , जिसके बाद गोविंद गोयल ने क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी दी और दोनों आरोपियों को गोविंद गोयल के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया ।

क्राइम ब्रांच कर रही है मामला की जांच
गोविंद गोयल को पहले कमलनाथ के मोबाइल नंबर से ही पैसों के लिए कॉल आया और उसके बाद फिर व्हाट्सएप पर एक दूसरे नंबर से कॉल किया गया, क्राइम ब्रांच मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह में कितने लोग शामिल है इसकी छानबीन में जुटी हुई है , वहीं आरोपी भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं , जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

SKY TMT