AI Scam Detection: अनजान कॉल उठाने से पहले सावधान! Android-iPhone का ये फीचर करेगा स्कैम की पहचान
AI Scam Detection: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जहाँ एक तरफ हमारे काम को आसान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों के लिए नए रास्ते भी खोल दिए हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म Vectra की रिपोर्ट के मुताबिक, AI की मदद से होने वाले फ्रॉड में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस खतरे से निपटने के लिए Google और Apple ने अपने स्मार्टफोन्स में ऐसे एडवांस फीचर्स दिए हैं जो संदिग्ध कॉल्स, मैसेज और लिंक्स से आपकी सुरक्षा करते हैं।
Android में मिलने वाले प्रमुख सिक्योरिटी फीचर्स
- फेक कॉल डिटेक्शन: अगर कोई संदिग्ध या फर्जी कॉल आती है, तो यह फीचर तुरंत चेतावनी देता है। यह Android 12 या इसके बाद के वर्जन्स पर Google Phone एप में डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है। (कहाँ मिलेगा: Phone app > Settings > Caller ID & spam)
- स्कैम डिटेक्शन: यह कॉल के दौरान किसी संदिग्ध बातचीत या पर्सनल जानकारी शेयर करने पर वॉर्निंग देता है। यह सुविधा Google Pixel 9, Samsung S26 और चुनिंदा फ्लैगशिप फोन्स में उपलब्ध है। (कहाँ मिलेगा: Phone app > Settings > Scam Detection)
- वर्चुअल असिस्टेंट कॉल्स हैंडलिंग: कॉल आने पर आप ‘Call Screen’ का ऑप्शन चुन सकते हैं, जहाँ वर्चुअल असिस्टेंट आपकी जगह कॉल हैंडल करता है और बाद में ट्रांसक्रिप्ट देता है।
- मैसेजेस में स्कैम वॉर्निंग: Google Messages ऐप संदिग्ध मैसेज की पहचान कर ‘Likely a Scam’ का अलर्ट दिखाता है। (कहाँ मिलेगा: Messages settings > Protection & Safety > Spam protection enable)
- OTP प्रोटेक्शन: Android 17 में WebOTP और SMS Retriever जैसे फीचर्स अनऑथराइज्ड ऐप्स से 3 घंटे तक ओटीपी छिपाकर रखते हैं।
iPhone के काम के सेफ्टी फीचर्स
- अनजान कॉल्स की स्क्रीनिंग: आईफोन खुद अनजान नंबरों का जवाब देकर कॉलर से उसका नाम और वजह पूछ सकता है। (कहाँ मिलेगा: Settings > Apps > Phone > Screen Unknown Callers > Ask Reason for Calling)
- स्पैम मैसेज और लिंक सुरक्षा: आईफोन अनजान सेंडर्स के मैसेज में मौजूद लिंक्स को सीधे खोलने से रोकता है, जिससे मैलवेयर और फिशिंग स्कैम का खतरा टलता है।
- अनजान मैसेज अलग रखना: यह फीचर जान-पहचान और अनजान लोगों के मैसेज को अलग रखता है और अनजान संदेशों के नोटिफिकेशन बंद रखता है। (कहाँ मिलेगा: Messages > Filter > Manage Filtering > Screen Unknown Senders)

