Thu. Nov 5th, 2026

NIA Raids in Kashmir : टेरर फंडिंग के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, घाटी के 3 जिले में चल रही छापेमारी

NIA Raids in Kashmir : आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस मामले में जांच एजेंसियों NIA ने मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) शुक्रवार टेरर फंडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। एनआईए और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को घाटी के तीन जिलों शोपियां, कुलगाम और कुपवाड़ा में आतंकी समर्थन और फंडिंग मामले में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी टेरर फंडिंग के मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था।

शोपियां, कुलगाम और कुपवाड़ा में NIA की रेड
अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। एक अधिकारी ने कहा, कुलगाम के परिवान गांव, कुपवाड़ा के क्रालपोरा इलाके और शोपियां जिले के चोटीगाम गांव में छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी हैं। उन्होंने कहा कि छापेमारी एनआईए की आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच का एक हिस्सा है।

2 हफ्ते पहले NIA ने 9 जगह छापा मारा था
आपको बता दें कि इससे पहले NIA ने NGO टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के 9 इलाकों में छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति के घर और दफ्तरों में तलाशी ली थी। छापेमारी के दौरान पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT