Wed. Jul 1st, 2026

आस्था-श्रद्धा का सैलाब, सावन मास

छठवें सोमवार पर हजारों शिव भक्तों ने कांवर यात्रा निकाल अपने आराध्य को जलार्पण किया

रायपुर। सावन मास के छठवें सोमवार पर हजारों शिव भक्तों ने कांवर यात्रा निकाल अपने आराध्य को जलार्पण किया। गेरुआ वस्त्र धारण किए पुरुषों-महिला, युवाओं, बच्चों का उत्साह-उल्लास एवं श्रद्धा-आस्था हिल्लोरे लेता रहा। बोल बम चहुंओर गुजांयमान था।

समूचे प्रदेश में सावन मास पर्व मनाया जा रहा है। करीब 2 माह (अधिक मास) का यह सावन मास है। जिसमें 8 सोमवार हैं। इस क्रम में छठवें सोमवार को शिव भक्तों ने पुनः व्रत धारण किया एवं दर्शनलाभ वास्ते महादेव स्थित प्रसिद्ध हटकेश्वरनाथ पहुंचे।

जहां कतारबद्ध हो जलार्पण किया। अलसुबह से भक्तगण पहुंचने लगे थे। यह कारवां बना बन गया। इस दौरान उनमें कांवर यात्रा हेतु जैसे प्रतिस्पर्धा दिखी। जत्थे जब सड़कों-चौराहों से गुजरते तो आमजन, व्यापारी वर्ग उन्हें बोल बम कहकर उत्साहित करते हुए। भक्तों की कांवर यात्रा को देखते हुए लाखेनगर आमापारा, लाखेनगर-अश्वनी नगर आदि स्थानों पर पड़ाव रखा गया हैं। जहां गरीब, मध्यम, निम्न मध्यम के लिए मुफ्त चाय, जलपान, भोजन की मुफ्त व्यवस्था थी। जिसका लाभ भक्तों ने उठाया सुबह से अपरान्ह, शाम तक एक लाख से अधिक भक्त दर्शन जलार्पण कर कर चुके थे। राजधानी समेत समूचा प्रदेश सावन पर शिवमय हो गए।

About The Author