Thu. Aug 13th, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस पर नहीं थम रहे पथराव, RPF ने एक पत्थरबाज को पकड़ा

ग्वालियर। देश की सबसे तेज ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजों का पथराव अप्रैल महीने से जारी है। लगातार हो रही पथराव से रेलवे को नुक्सान तो हुआ ही, यात्रियों में भय की स्थिति भी निर्मित हो रही थी। रेलवे बल के द्वारा लगातार आरोपी पत्थरबाजों की पतासाजी की जा रही थी।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला माज़िद खान नाम का शख्श को RPF ने बानमौर के पास रंगे हाथों पकड़ा है।

बता दें कि अप्रैल महीने से ही वंदे भारत पर लगातार पथराव की घटना खबरे सामने आ रही थी। शिकायत के बाद पुलिस सहित RPF इस पत्थरबाजों की तलाश में जुट गई थी। इस पथराव से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस के लगभग 35 विंडो बुरी तरह से टूट चुकें हैं।
माजिद खान के साथ पुलिस ने ग्वालियर में ट्रेक पर पत्थर जमाने वाले 7 नाबालिग को भी RPF ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि वे पत्थरबाजी क्यों कर रहे थे।

रायरू के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका
रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से दिल्ली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर ग्वालियर के नजदीक रायरू के पास पत्थर फेंका गया। इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान किसी यात्री को चोट नहीं लगी। कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ के जवानों ने तत्काल पेट्रोलिंग शुरू की और एक युवक को पकड़ लिया। यह युवक रेलवे ट्रैक किनारे हाथों में पत्थर लेकर बैठा था।

 

 

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े