Wed. Nov 4th, 2026

डॉक्टर के क्लिनिक में मरीज का मोबाइल अचानक फटा, धुएं के बाद बना आग का गोला

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक डॉक्टर के क्लिनिक में एक बड़ा हादसा टल गया। इलाज के लिए इंतजार कर रहे एक मरीज का फोन फट गया। फोन फटते ही क्लिनिक में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और आग की लपटें दिखाई दीं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार को दृष्टि क्लिनिक पर एक युवक पहुंचा था। यहां वह अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। युवक के हाथ में मोबाइल था। युवक मोबाइल चला रहा था। कुछ देर बाद ही अचानक से मोबाइल में तेज धमाका हो गया और आग लग गई।

मौके पर मची अफरातफरी

मोबाइल फोन फटते ही अफरा-तफरी मच गई। युवक के हाथ से फोन गिर गया और उसमें आग लग गई। क्लिनिक के कर्मचारियों ने आग बुझाई, लेकिन विस्फोट से काफी देर तक लोगों में दहशत बनी रही। पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गनीमत यह रही कि यह मोबाइल जिस वक्त फटा था उस वक्त यह मोबाइल युवक के हाथ में था। घटना के वक्त युवक के आसपास महिला और बच्चे भी थे जो इस घटना से काफी घबरा गए। घटना रविवार दोपहर को घटी है। इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह क्लिनिक डॉ. आशुतोष शर्मा का है। यहां आंखों और बच्चों का इलाज किया जाता है। रविवार होने के कारण भीड़ कम थी, लेकिन फिर भी दहशत फैल गई। मोबाइल फोन में विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में अभी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT