Fri. Oct 23rd, 2026

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, JLN स्टेडियम में होगा शो

नई दिल्ली: दिल्ली में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले इस शो को दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही, शो के रद्द होने की अफवाहों पर भी विराम लग गया है।

सुरक्षा कारणों से उठा था विवाद

शुरुआत में, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के कारण यह अनिश्चितता थी कि इस कॉन्सर्ट के लिए अनुमति मिलेगी या नहीं। बताया गया कि सुरक्षा एजेंसियों से मिली कुछ जानकारियों के बाद, इस कार्यक्रम की मंजूरी पर पुनर्विचार किया जा रहा था। नतीजतन, शो के रद्द होने की अटकलें और तेज हो गईं।

30 अक्टूबर को होगा आयोजन

दिलजीत दोसांझ का यह शो 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले कार्यक्रम की तारीख 1 नवंबर तय बताई जा रही थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया था। अब अनुमति मिलने के बाद आयोजक और प्रशंसक दोनों राहत महसूस कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है और शो को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

पहले सुरक्षा कारणों से किया गया था मना

इससे पहले, Book My Show को लिखे एक पत्र में, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जिला) के कार्यालय ने कहा, “30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली’ (Diljit Dosanjh’s Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई है।” सुरक्षा संबंधी खतरों के इनपुट और साथ ही चल रहे त्योहारी सीजन के कारण कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ” जिसके बाद यह कॉन्सर्ट कैंसिल माना जा रहा था, लेकिन अब इसे परमिशन मिल गई है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े