Tue. Oct 13th, 2026

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस के खिलाफ लगे नारे, प्रवासियों ने कहा- ‘तुम आतंकवादी हो, वापस जाओ’

न्यूयॉर्क। बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अमेरिका के न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी प्रवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रवासियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें आतंकवादी करार दिया और तुरंत वापस लौटने को कहा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने यूनुस को हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार भी ठहराया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोहम्मद यूनुस व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं और एक व्यक्ति उन्हें लेकर जा रहा है। इसी दौरान कुछ लोग उनके पास पहुंचे और चिल्लाने लगे। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज साफ सुनाई दे रही है, जिसमें वह यूनुस से कह रहा है कि तुम आतंकवादी हो, तुम यहां क्यों आए? तुम वापस जाओ।

हजारों लोगों के हत्या का आरोप

प्रदर्शनकारी ने यूनुस पर आरोप लगाया कि उन्होंने बांग्लादेश में हजारों लोगों की हत्या करवाई, वे पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार हैं, उन्होंने करीब दो लाख लोगों को गिरफ्तार कराया और लोकतंत्र को नष्ट किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगा रहे थे। हंगामे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से यूनुस को तुरंत एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया। इस घटना पर अभी तक मोहम्मद यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About The Author