Mon. Oct 12th, 2026

जंतर-मंतर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट! गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब इन जगहों पर होंगे प्रदर्शन

नईदिल्ली : दिल्ली में जारी अशांति के बीच, दिल्ली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए जंतर-मंतर को आधिकारिक रूप से (Designated Protest Site) नामित विरोध स्थलों की सूची से हटा दिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार द्वारा 11 अक्टूबर, 2026 को जारी एक नए स्थायी आदेश के अनुसार, जंतर-मंतर पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस ने अब विरोध प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान चुने हैं। ये तीन स्थान हैं: रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड। (एजेंसी)

About The Author