झारखंड में हाथियों का आतंक, हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर थमी 12 ट्रेनों की रफ्तार
जमशेदपुर: चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन की टाटा-झारसुगुड़ा रेलवे लाइन पर हाथियों की मौजूदगी से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन पर काफी असर पड़ रहा है। हावड़ा-मुंबई रेल खंड पर यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस रेल खंड पर चलने वाली 12 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोनाखान- सोगरा के बीच रेल लाइन पर आया हाथी का झुंड
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच सोनाखान-सोगरा रेलवे लाइन पर हाथी देखे गए। इसके परिणामस्वरूप, इस रेलवे लाइन की अप, डाउन और थर्ड लाइन पर 6 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 7 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक रेल यातायात को नियंत्रित किया गया। ट्रेनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक कम कर दी गई थी।
बंडामुंडा में हाथियों को लेकर अलर्ट
इसके अतिरिक्त, CASAN द्वारा एक आदेश जारी किया गया था जिसमेंबंडामुंडा केबिन ए और डाउन लाइनों पर चलने वाली ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से संचालित करने की आवश्यकता थी, और 6 अक्टूबर की रात 11 बजे से 7 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक गति अवरोधक लागू रहेंगे।

आजाद हिंद सहित 11 एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर
इस वजह से इस मार्ग होकर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा। इस लिस्ट में गाड़ी संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-अलपुज्जा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18117 राउरकेला- गुणपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा- सीएसटी गीतांजलि एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18005 हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12809 सीएसटी- हावड़ा मेल, गाड़ी संख्या 18641 हटिया – दुर्ग एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12101 मुंबई-लोकमान्य तिलक-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस प्रभावित हुई हैं।

