Thu. Oct 1st, 2026

दिल्ली के झारखंड भवन में लिफ्ट हादसा, पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार, 6 लोग हुए बेहोश

New Delhi Lift Accident: राजधानी दिल्ली में झारखंड भवन से लिफ्ट के एक बड़े हादसे की खबर आई है। वहां पूर्व सांसद घुरम राम का परिवार ठहरा हुआ था, वे लिफ्ट के अंदर थे, तभी वह अचानक अटक गई। इस वजह से परिवार काफी देर तक अंदर फंसा रहा। घबराहट के कारण परिवार के छह सदस्य बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और वसंत विहार के होली एंजल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से लिफ्ट हुआ बंद

पूर्व सांसद घुरन राम परिवार के सदस्यों की हालत देखकर परेशान हो गए और वहां की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। लिफ्ट की घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई लोग अंदर फंसे हुए थे। फुटेज से पता चलता है कि लिफ्ट में उसकी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, लोगों ने लिफ्ट के खराब होने की वजह भी यही बताई है।

यह घटना मंगलवार रात को हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी आज मिली, जिसके बाद यह मामला मीडिया के सामने आया। लिफ्ट हादसे के वीडियो में एक युवा लड़की गाड़ी के अंदर बेहोश हालत में दिख रही है, जबकि पूर्व सांसद के परिवार के कई सदस्य अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे हैं।

झारखंड भवन में रुका करते हैं राज्य के नेता-मंत्री

गौरतलब है कि पहले भी लिफ्ट जुड़े कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन दिल्ली की एक सरकारी इमारत में हुई यह घटना मौजूदा सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि राजधानी में अलग-अलग राज्यों की इमारतें हैं, जहां उन राज्यों से आने वाले नेता, मंत्री, विधायक और अन्य लोग ठहरते हैं। (एजेंसी)

About The Author