Thu. Sep 24th, 2026

तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

Turkey Earthquake: गुरुवार को तुर्की में एक शक्तिशाली भूकंप आया। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। दियारबाकिर, आदियामान और सानलिउर्फा सहित कई आसपास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि दियारबाकिर में भूकंप के झटके अधिक तीव्र थे।शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित करके 5.8 कर दिया गया। किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। भूकंप से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

एजेंसी के मुताबिक इसके झटके शानलिउर्फा के साथ अदियामान, मालट्या, दियारबाकिर और गाजियांटेप में भी महसूस किए गए। AFAD ने कहा कि फिलहाल किसी तरह की नकारात्मक स्थिति की जानकारी नहीं है और प्रभावित इलाकों में फील्ड स्कैनिंग जारी है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। प्रशासनिक टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। भूकंप के बाद किसी भी बड़े नुकसान की सूचना मिलने पर निगरानी जारी है। (एजेंसी)

 

About The Author