Tue. Sep 22nd, 2026

जमुई कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल

बिहार : पुलिस ने जमुई में हुई बदसलूकी की घटना के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक, पुलिस की मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ मुठभेड़ हुई, जो फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी हरे राम का पैर टूट गया। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया। बिहार पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि की है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार के जमुई में एक वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कल हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ युवक एक स्कूली छात्र और छात्रा के साथ गलत हरकतें करते दिखे, जिसमें छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संपर्क की घटना भी शामिल थी। वीडियो के देशभर में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सभी आरोपियों की पहचान की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। (एजेंसी)

About The Author