Fri. Sep 18th, 2026

जमशेदपुर में स्कूल वैन हादसे से मची अफरा-तफरी, 15 बच्चे घायल और 2 गंभीर

जमशेदपुरः शुक्रवार की सुबह, जमशेदपुर के टेल्को पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर मार्ग पर एनएच-111 फ्लैट्स के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में पंद्रह बच्चे घायल हो गए। चालक समेत तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वैन का आगे का शीशा टूट गया और अंदर का हिस्सा फट गया।

स्थानीय लोगों की मदद के घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बताया जाता है कि वैन दुर्घटना के बाद बहुत तेज आवाज हुई और बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीखें सुनकर आस-पास के फ्लैटों में रहने वाले लोग बाहर आ गए। घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया और सभी घायल बच्चों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वैन बच्चों को टेल्को स्थित चिन्मय स्कूल ले जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार बहुत तेज गति से वैन के पास से गुजरी। जैसे ही वैन चालक ने कार की ओर देखने के लिए अपना सिर घुमाया, वैन अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, वैन से सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा, उन्होंने बच्चों की डायरी के माध्यम से उनके परिवारों को घटना की जानकारी दी।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक्सीडेंट के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। (एजेंसी)

About The Author