दरभंगा में BDO के ठिकानों पर EOU की रेड, भनक लगते ही फरार हुए आनंद कुमार विभूति
दरभंगा: मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की एक टीम ने जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. आनंद कुमार विभूति के परिसर पर छापा मारा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह दरभंगा के सैदनगर इलाके के जमकपुरी स्थित एक किराए के आवास पर पहली छापेमारी की। आर्थिक अपराध इकाई की टीम BDO के घर की तलाशी लेने पहुंची और जांच शुरू की।
BDO के ठिकानों पर EOU की रेड
EOU टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच शुरू कर दी। इस छापेमारी से आसपास के इलाके में भी हलचल मच गई। पटना की आर्थिक अपराध इकाई ( EOU) की टीम BDO आनंद कुमार विभूति के दरभंगा और मुजफ्फरपुर स्थित घरों समेत पांच अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति का मुजफ्फरपुर जिले के कांटी ब्लॉक से तबादला हुए महज दो महीने हुए हैं और वे बहादुरपुर प्रखंड में आए हैं।
रेड की भनक लगते ही BDO फरार
खबरों के मुताबिक,EOU की टीम के पहुंचते ही BDO उनसे बचकर भाग गया। वहीं, ईओयू के अनुसार, “विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी की पुष्टि के बाद, बहादुरपुर, दरभंगा के ब्लॉक विकास अधिकारी आनंद कुमार विभूति के खिलाफ उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।”आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-21/26, दिनांक-07.09.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कारवाई की जा रही है।’
आय से ज्यादा की संपत्ति कमाने का आरोप
EOUने कहा कि “आर्थिक अपराध इकाई पुलिस स्टेशन केस संख्या 21/26 में दर्ज एफआईआर में आरोपी आनंद कुमार विभूति के खिलाफ सत्यापन के दौरान, प्रथम दृष्टया यह साक्ष्य मिला है कि उसने अपनी ज्ञात वैध आय के स्रोतों से 1,71,84,000 रुपये (एक करोड़ इकहत्तर लाख चौरासी हजार) अधिक संपत्ति अर्जित की है। यह उसकी ज्ञात आय से लगभग 121.87% अधिक है।”
EOU ने BDO के पांच ठिकानों पर मारा छापा
EOU के अनुसार, ‘इसी क्रम में, आज 8 सितंबर 2026 की सुबह, आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर (साकीन-लालबेगिया, थाना-चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण), फ्लैट संख्या 305, साई विहार अपार्टमेंट, अशोपुर, थाना-दानापुर, पटना, कार्यालय कक्ष (बहादुरपुर (दरभंगा), सरकारी आवास (बहादुरपुर (दरभंगा)) और निजी आवास (मोहल्ला सरस्वती नगर, रोड नंबर 1, थाना-अहिपुर, जिला मुजफ्फरपुर) सहित कुल 5 स्थानों पर विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किए गए हैं।'(एजेंसी)

