Tue. Sep 1st, 2026

MPPSC Mains 2026: 7 से 12 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन, बायोमेट्रिक व CCTV से होगी कड़ी निगरानी

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 आगामी 7 से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इंदौर शहर में बनाए गए कुल 6 परीक्षा केंद्रों पर 2428 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एकल सत्र में होगी। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए आयोग ने कड़े सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य दिशा-निर्देश व नियम

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्रों पर त्रिस्तरीय सघन चेकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग अनिवार्य की गई है। सभी परीक्षा कक्षों और परिसरों में सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी रखी जाएगी। वहीं परीक्षा कक्ष में केवल मूल फोटो आईडी, पारदर्शी बॉल पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

About The Author