Tue. Sep 1st, 2026

Lionel Messi Retirement: मेस्सी के फैंस के लिए बुरी खबर! महान खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर मेसी ने लिया संन्यास, कहा- “मैंने अपना सब कुछ दे दिया, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा।”

Lionel Messi Retirement: फुटबॉल के मैदान का जादूगर अब नीली-सफेद जर्सी में कभी नजर नहीं आएगा! आठ बार के बैलोन डी’ओर विजेता लियोनल मेसी के इस अचानक और दिल तोड़ देने वाले फैसले ने पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है। आखिर किस दर्द और किन यादों के साथ मेसी ने कहा अर्जेंटीना को अलविदा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर!

फुटबॉल जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और उदास कर देने वाली खबर सामने आई है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर और खेल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सोमवार को सामने आए इस बयान के बाद दुनियाभर के फैंस में भारी निराशा छा गई है।

अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान Lionel Messi ने अर्जेंटीना के लिए 185 से अधिक मैच खेले और देश के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर बने। उन्होंने साल 2022 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जिताने के साथ-साथ लगातार दो कोपा अमेरिका खिताब भी अपने नाम किए। हालांकि, आठ बार बैलोन डी’ओर जीतने वाले मेस्सी इंटर मियामी के साथ अपना एमएलएस क्लब करियर जारी रखेंगे।

भावुक विदाई संदेश:

अपने विदाई संदेश में मेस्सी ने बेहद भावुक बातें कहीं। उन्होंने लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह एक ऐसा फैसला है जिससे मुझे बहुत दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “अब ज्यादा समय नहीं बचा है और जीवन के कई अध्याय समाप्त हो रहे हैं। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। साथ ही कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी उभर रहे हैं जो यहां खेलने के लायक हैं।” मेस्सी ने अपने 20 साल के सफर में मिले अपार प्यार के लिए फैंस, परिवार, कोच और साथियों का धन्यवाद किया है।

About The Author