Wed. Aug 19th, 2026

सुनीता आहूजा पहुंचीं फैमिली कोर्ट, बेटे यशवर्धन साथ; तलाक की खबरों पर मैनेजर ने खोला राज

Govinda Sunita Ahuja : गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है। काफी समय से वे एक-दूसरे की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है। सुनीता आहूजा बुधवार को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट परिसर में मीडिया की मौजूदगी के बावजूद सुनीता चुप रहीं। जब फोटोग्राफरों ने उनसे कोर्ट में हुई बातचीत के बारे में पूछा, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘बर्थडे मनाने आए थे।’

अब गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा ने तलाक का मुकदमा वापस ले लिया है। मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, “मैं कह रहा हूं कि अगर यह सब आज होना था, तो इतने दिनों तक मामले को आगे बढ़ाने के बाद आज मामला रुक गया है, उन्होंने मुकदमा वापस लेने के लिए अर्जी दी है। यह खुशी की बात है, लेकिन दुख की बात यह है कि इस बीच डेढ़-दो साल तक मीडिया में जो भी ड्रामा हुआ, उससे यह स्थिति पैदा नहीं होती।”हम सड़कें आम पर तो नहीं चले जाते, बाजार में जो मार्किट की इज्जत का बुरा हाल हुआ है, इससे तो बचते। लड़ाईयां बहुत लोगों में होती है, चलती रहती है, देखा जाता है। पर कोर्ट-कचहरी आने के बाद पूरी दुनिया जानती है भैया। और दुनिया ने जाना? जरूरत नहीं थी जानने की, घर की बातें घर में रहके, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें होती है, आज वापस लेना था, तो किया था क्यों? ये बात का मुझे दुःख हो गया। काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए?

इस मामले में गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में मैनेजर ने कहा, “नहीं, गोविंदा साहब की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। अभी-अभी, दो मिनट पहले जो कुछ हुआ, उस पर इतनी जल्दी प्रतिक्रिया क्यों? कोई प्रतिक्रिया नहीं है। भगवान सबको अच्छी समझ दें, सब समझदारी से काम लें। यही एकमात्र अच्छी बात है। मैं सबकी तरफ से बोल रहा हूं, गोविंदा की तरफ से, सुनीता की तरफ से, बच्चों की तरफ से, सबकी तरफ से। भगवान सबको स्वस्थ रखें, सब ठीक रहें। परिवार के साथ बैठकर जीवन की उलझनें दूर की जा सकती हैं, इससे कोई बड़ा नहीं बन जाता।”

कुछ समय से गोविंदा और सुनीता सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं, जिससे पारिवारिक मामलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सुनीता आहूजा अक्सर पैपराजी से बातचीत करती हैं और तस्वीरें खिंचवाती हैं, लेकिन अदालत से निकलते समय उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। यशवर्धन अपनी मां को सुरक्षित रूप से कार तक ले गए।

2024 में कोर्ट में डाली थी याचिका

इस घटना ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। उनकी शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं – बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की गई थी। उस समय गोविंदा के वकील ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मामला सुलझाया जा रहा है और पुराने मुद्दों को फिर से उठाया जा रहा है। दोनों पक्षों ने समय-समय पर अफवाहों से इनकार भी किया है। हाल के महीनों में दोनों ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयान दिए। सुनीता ने गोविंदा के कुछ व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि गोविंदा ने जवाब में लिमिट में रहने की बात कही। इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। (एजेंसी )

About The Author