Wed. Nov 4th, 2026

Weather Update: राजधानी में बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से बारिश के बाद राहत मिली। गुरुवार को दिनभर सूरज व बादलों की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। ऐसे में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अनुसार अभी अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन, इसे लेकर राजधानी में फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री से अधिक 25.8 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 69 से 93 प्रतिशत रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दिल्ली यूनिवर्सिटी में 36.9 रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 25 डिग्री रिज का दर्ज किया गया। इसी तरह सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 25.9 डिग्री, लोधी रोड का 24.6 डिग्री रहा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े

SKY TMT