रिफाइनरी की क्रूड पाइपलाइन से तेल चोरी का खुलासा, शातिरों ने वॉल्व लगाकर भरे दो टैंकर
Crude Oil Stealing From HPCL Refinery : गुजरात अंतरराज्यीय गिरोह एटीएस और बालोतरा पुलिस ने बालोतरा के कलुडी गांव के पास एचपीसीएल रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध लगाकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गुजरात के मेहसाणा जिले नागलपुर निवासी घनश्याम सोनी, चालासण निवासी रमेश ठाकोर, महेश ठाकोर, जोटाण निवासी सुरेजी ठाकोर, राजकोट के धोराजी निवासी जयसिंह, राजस्थान के जालोर हाल अहमदाबाद निवासी मुकेश मेघवाल, गांधीनगर निवासी रणजीत और उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया है।
6 महीने से कर रहे थे रेकी
एटीएस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों ने लगभग छह महीने तक पाइपलाइन की रेकी की। मुख्य आरोपी घनश्याम पाइपलाइन का निरीक्षण करने के लिए कई बार राजस्थान गया। वह अक्सर जालोर के जसवंतपुरा स्थित मुकेश मेघवाल के घर पर ठहरता था। वहीं से आरोपियों ने कच्चा तेल चुराने की योजना बनाई और कालूड़ी गांव के पास एक सुनसान इलाके में पाइपलाइन में छेद करके एक वाल्व लगा दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 10 टन कच्चे तेल से भरे दो टैंकर चुराए थे और उन्हें ब्यावर निवासी गोविंद सिंह चौहान को बेच दिया था।
ऐसे हुआ क्रूड चोरी का खुलासा
गुजरात ATS को सूचना मिली कि कुछ लोग अहमदाबाद-जामनगर राजमार्ग पर कच्चा तेल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। एटीएस ने अहमदाबाद-जामनगर राजमार्ग परकुवाडडा के सोखडा गांव की ओर जाते हुए जय सिंह को कच्चा तेल बेचने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया। जांच में पूरी बात सामने आने के बाद, गुजरात एटीएस ने बालोतरा जिले के जसोल थाना के सहयोग से मेगा हाईवे पर टापरा गांव के पास एक ढाबे से बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार किया।
489 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन
गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से पचपदरा रिफाइनरी तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछाई गई है, जहां से पचपदरा रिफाइनरी में इसका शोधन किया जाता है। लगभग 487-489 फीट लंबी भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से मुंद्रा बंदरगाह से पचपदरा तक कच्चे तेल का परिवहन किया जाता है। यह पाइपलाइन 30 इंच चौड़ी स्टील की क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन है। एचपीसीएल के सुरक्षा पर्यवेक्षक ने अब जसोल पुलिस स्टेशन में रिफाइनरी की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने और कच्चे तेल की चोरी के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। (एजेंसी)

