Thu. Aug 6th, 2026

Government Job: MP में 19,062 पदों पर बंपर भर्तियां, TET-कांस्टेबल समेत 12 भर्ती परीक्षाएं, ESB ने जारी किया शेड्यूल

भोपाल। मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग विभागों में करीब 19 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकाल दी है। कर्मचारी चयन मंडल ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं सितंबर से दिसंबर 2026 के मध्य में आयोजित की जाएगी।

19062 पदों पर बंपर भर्तियां

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार प्रदेश में करीब 19062 पदों पर भर्तियां कराई जाएंगी। जिसमें सबसे अधिक पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर चयन कराया जाएगा। साल 2026 में कुल 12 परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद TET परीक्षा का रास्ता हुआ साफ

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल को सौंपी गई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन साल 2026 के सितंबर-अक्टूबर माह में कराया जाएगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े