Fri. Nov 6th, 2026

गेस्ट हाउस में बनाए ‘पेट्रोल बम’, फिर मुख्य गेट पर किया अटैक! एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने वाले प्रोफेसर का सच आया सामने

ग्वालियर। शहर के हाई सिक्योरिटी जोन महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक सिरफिरे युवक ने पेट्रोल बम गेट पर फेंक दी। एयरफोर्स के मुस्तैद जवानों ने तत्तपरता दिखाते हुए आरोपी को मैके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महाराजपुरा थाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

M.Tech और MCA पास प्रोफेसर निकला आरोपी, बोला- दिमाग हैक कर रहे हैं…

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि उच्च शिक्षित है। उसने नोएडा से MCA और भोपाल के मैनिट (MANIT) से M.Tech किया है। वर्तमान में वह आंध्र प्रदेश के एक निजी कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ग्वालियर के एक स्थानीय गेस्ट हाउस में रुका था, जहाँ उसने बीयर की बोतलों में पेट्रोल भरकर ये ‘पेट्रोल बम’ तैयार किए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा। उसने सुरक्षा एजेंसियों के सामने अजीबोगरीब दावे किए, कभी कहने लगा कि उसका दिमाग हैक किया जा रहा है तो कभी जातिगत उत्पीड़न का आरोप लगाने लगा।

आखिर क्या था प्रोफेसर का प्लान?

उसकी मानसिक स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मेडिकल कराया और फिर उसे मेन्टल हॉस्पिटल भेज दिया। आरोपी के परिजनों ने भी पुलिस को उसकी मानसिक बीमारी से जुड़े मेडिकल सर्टिफिकेट सौंपे हैं। भले ही परिजनों और शुरुआती जांच में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही जा रही है, लेकिन मामला देश के अति-संवेदनशील सैन्य ठिकाने से जुड़ा है। यही वजह है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू की भी गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह सिर्फ मानसिक बीमारी का मामला है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

About The Author

SKY TMT