झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर BJP सांसदों का विरोध, CBI जांच की मांग
Ranchi News: झारखंड भाजपा के सभी सांसदों ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले में कांग्रेस की दोहरी राजनीति के खिलाफ दिल्ली के मकर द्वार के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी दिल्ली में छात्रों के मुद्दों पर हंगामा मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों पर चुप्पी साधे हुए है। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती की होड़ में 19 बच्चों की मौत हो गई। कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?
झारखंड के छात्रों और युवाओं के भविष्य के खिलवाड़
आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में जब भी कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, छात्रों और युवाओं का शोषण हुआ है। कांग्रेस दोहरा रवैया अपनाती है। दिल्ली में वह जांच की मांग करती है, जबकि झारखंड में पूरी तरह चुप रहती है। इस दौड़ में आबकारी कांस्टेबल पद के 19 उम्मीदवार मारे गए। कांग्रेस को झारखंड में हेमंत सरकार से मांग करनी चाहिए कि वह मृतक बच्चों के परिवारों को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे। भाजपा की मांग है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली से झारखंड का दौरा करें। वहां के लोग उनके चेहरे देखना चाहते हैं और उनसे पूछना चाहते हैं, “आपका दोहरा रवैया क्यों है? दिल्ली के मामले में आप नंगा नाच कर रहे हो, अप्रत्यक्ष रूप से छात्रों को भड़काने का काम करते हो, जबकि झारखंड में चुप क्यों हैं, जहां कांग्रेस समर्थन सरकार सत्ता में है?”
6 वर्षों में हुई सभी भर्ती परीक्षा की जांच कराई जाए
भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस देश में अब दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भाजपा हेमंत सरकार के कार्यकाल में पिछले छह वर्षों में झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में हुई सभी अनियमितताओं और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग करती है। कांग्रेस और झामुमो जैसे चोरों के समर्थन से जो सरकार चल रही है, इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसे जेल भेजा जाना चाहिए।
कांग्रेस हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास किसी से छिपा नहीं है।इसके पहले भी कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को पैसों से खरीदने की कोशिश की है। ये चोर झारखंड के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और उनकी नौकरियां छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस नेताओं को झारखंड के मुद्दों पर खुलकर बोलना चाहिए और तुरंत बिरसा मुंडा की जन्मभूमि का दौरा करना चाहिए ताकि वहां के लोग इस दोहरे चेहरे वाली पार्टी का असली चेहरा देख सकें।अगर कांग्रेस वास्तव में छात्रों के मुद्दे पर, युवाओं के मुद्दे पर गंभीर है तो कांग्रेस को आज ही हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए और हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग करनी चाहिए। यह राजनीति ड्रामाबाजी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीआईडी जांच के बहाने घोटालों पर पर्दा डालने की कोशिश
भाजपा अध्यक्ष आदित्य ने कहा कि झारखंड मामले में कांग्रेस और झामुमो सरकारें सीआईडी जांच की आड़ में इन घोटालों को दबाने की कोशिश कर रही हैं। झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल के दौरान सीआईडी जांचों का रिकॉर्ड किसी से छिपा नहीं है। झारखंड में शराब घोटाले को सीआईडी ने जिस तरह से दबाया, वह भी किसी से छिपा नहीं है। सीआईडी जांच का भी वही हश्र होगा जो शराब घोटाले में भर्ती परीक्षा की अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले का हुआ था। इसलिए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने “राहुल गांधी, हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस मुर्दाबाद”, “हेमंत सोरेन इस्तीफा दें”, “युवाओं का भविष्य दांव पर लगाना बंद करें”, “युवाओं का भविष्य सुरक्षित करें”, “राहुल गांधी झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं पर अपनी चुप्पी तोड़ें”, “कांग्रेस दोहरा रवैया बंद करे” जैसे नारे लगाए। आदित्य साहू के अलावा, निशिकांत दुबे, बी.डी. राम, विद्युत बरन महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, धुल्लू महतो और मनीष जायसवाल भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे।(एजेंसी)

