CG Teacher Vacancy 2026: 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
रायपुर। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने वर्ष 2026 के लिए सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत राज्यभर में 2,292 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में कितने पद शामिल हैं?
CGSSB की अधिसूचना के अनुसार कुल रिक्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार है—
सहायक शिक्षक (ई-कैडर) – 795 पद
सहायक शिक्षक (टी-कैडर) – 1,497 पद
कुल रिक्तियां – 2,292 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो बोर्ड द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन प्रोफाइल में दर्ज जानकारी की जांच करने की सलाह दी गई है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में उसी जानकारी का उपयोग किया जाएगा।
गलत जवाब पर कटेंगे अंक
भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। बोर्ड के अनुसार—
प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (¼) अंक काटे जाएंगे।
यदि किसी प्रश्न में एक से अधिक विकल्प चुने जाते हैं, तब भी ¼ अंक की कटौती होगी।
बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
read more : अब E20 पेट्रोल पर बवाल: E20 Janata Party बनी; गडकरी से इस्तीफे की मांग
OMR शीट पर देना होगा उत्तर
परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और सभी उत्तर OMR शीट पर दर्ज करने होंगे। अभ्यर्थियों को केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना होगा। निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में कठिनाई आ सकती है।
आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
आवेदन से पहले प्रोफाइल की जानकारी एक बार जरूर जांच लें।
आवेदन पत्र भरने के दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें।
आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

