Tue. Jul 21st, 2026

संसद में NDA का ‘मंगल मिलन’, AAP से आए 6 सांसदों का होगा स्वागत

नई दिल्ली: मानसून सत्र के दौरान, NDA मंगलवार को संसद में ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम का नाम ‘मंगल मिलन’ इसलिए रखा गया है क्योंकि यह मंगलवार को होने वाला है। साथ ही, खबर है कि आने वाले हफ्तों में यह कार्यक्रम हर मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। BJP ने इस कार्यक्रम के लिए NDA के सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना, नीतीश कुमार की जेडीयू, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के लिहाज से भी यह अहम है, जहां अगले ही साल चुनाव होने वाले हैं।

इस बैठक यूपी के भी सुभासपा, अपना दल और निषाद पार्टी जैसे दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं। खबर है कि इन सभी पार्टियों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे। उन्होंने अब तक चुने गए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है और उनके सहयोगी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देंगे। इसके अलावा हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा का हिस्सा बनने वाले 6 राज्यसभा सांसदों का औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू इनका स्वागत करेंगे।

खबर है कि भारत की नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी को इस बैठक में बुलाया गया है। यह वही पार्टी है जिसमें ममता बनर्जी की TMC से बगावत करने वाले 20 सांसद शामिल हुए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी को अभी तक NDA का हिस्सा होने की औपचारिक मान्यता नहीं मिली है। इसलिए उन्हें नहीं बुलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे संसद में आने वाले कुछ बिलों के बारे में बात कर सकते हैं और एकता का संदेश दे सकते हैं। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े