Sat. Jul 18th, 2026

Jacqueline Fernandez Jugni: रिलीज होते ही विवादों में घिरा जैकलीन फर्नांडिस का नया गाना ‘जुगनी’, वार्डरोब मालफंक्शन पर भड़के लोग!

Jacqueline Fernandez Jugni Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका नया म्यूजिक वीडियो एक बेहद गंभीर विवाद के कारण सुर्खियों में आ गया है। 15 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ जैकलीन का नया गाना ‘जुगनी’ (Jugni) इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, मगर इस लोकप्रियता के साथ एक बड़ी कंट्रोवर्सी भी जुड़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स गाने की टीम और मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इसके पीछे की वजह गाने में हुआ कथित वॉर्डरोब मालफंक्शन (Wardrobe Malfunction) है।

क्लोजअप शॉट में दिखी लापरवाही, भड़के यूजर्स

सामने आई जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहे गाने ‘जुगनी’ के एक खास डांस सीक्वेंस में जैकलीन फर्नांडिस ‘ऊप्स मोमेंट’ का शिकार हो गईं। यूजर्स का दावा है कि एक्ट्रेस ने गाने में बेहद रिवीलिंग ब्लाउज पहना हुआ है, जो थोड़ा लूज (ढीला) था। डांस के दौरान जब जैकलीन का ड्रेस थोड़ा खिसका, तब कैमरा उन पर सीधा क्लोजअप शॉट ले रहा था। एडिटिंग के दौरान इस बड़ी चूक पर ध्यान न देने के कारण यह वीडियो हुबहू यूट्यूब पर अपलोड हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगीं।

सस्ते पब्लिसिटी स्टंट का लगा आरोप

इस सीन के सामने आने के बाद इंटरनेट पर खलबली मच गई है और लोगों का गुस्सा मेकर्स पर फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे पूरी तरह से ‘वल्गैरिटी’ और ‘शर्मनाक हरकत’ करार दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि एडिटिंग के वक्त एडिटर को यह मोमेंट नजर क्यों नहीं आया? कई यूजर्स का तो यह भी आरोप है कि गाने को मुफ्त की पब्लिसिटी और व्यूज दिलाने के लिए मेकर्स ने जानबूझकर इस सीन को बिना एडिट किए गाने में रखा था।

बवाल बढ़ता देख मेकर्स ने वीडियो को किया ब्लर

यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर गाना देखने वाले दर्शकों ने दावा किया है कि विवाद और सोशल मीडिया पर बढ़ती खरी-खोटी को देखते हुए मेकर्स ने अपनी गलती सुधारने की कोशिश की है। मेकर्स ने वीडियो को डिलीट करने के बजाय यूट्यूब पर मौजूद वीडियो के उसी हिस्से को अब ‘ब्लर’ (Blur) कर दिया है, जिसमें एक्ट्रेस वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं। हालांकि, मेकर्स ने ट्रोलिंग से बचने के लिए सीन को ब्लर तो कर दिया, लेकिन एक्ट्रेस के उस पूरे डांस सीक्वेंस को गाने से कट नहीं किया है, जिससे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आपको बता दें कि इस विवादित गाने ‘जुगनी’ को मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) और सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है। गाना संगीत प्रेमियों के बीच तो छा गया है, लेकिन इसके साथ जुड़ा यह नया विवाद जैकलीन और मेकर्स के लिए सिरदर्द बन चुका है।

About The Author