Sat. Jul 18th, 2026

धमकी मिलने के बाद बढ़ी आमिर खान की सुरक्षा, मुंबई पुलिस पोस्ट और वॉइस क्लिप की जांच में जुटी

Aamir Khan House Security: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क बढ़ रहा है और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म अभिनेता आमिर खान से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को जान से मारने की कथित धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने तुरंत विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रही एक पोस्ट में अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें उन पर “लव जिहाद” को बढ़ावा देने और कथित तौर पर सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच के चरण में यह स्पष्ट किया है कि फेसबुक पोस्ट और उसके साथ मौजूद ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की हो रही है जांच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को मिली धमकी के मामले में मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस अभी सोशल मीडिया पोस्ट और वॉइस क्लिप की सच्चाई की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई धमकी की वजह से सलमान खान, कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी, रणबीर सिंह को प्रोटेक्शन दे चुकी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई अभिनेता को धमकी

यह पूरा मामला एक्टर आमिर खान के बारे में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिन्होंने हाल ही में तीसरी बार शादी की है। पोस्ट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी अर्जू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई नाम के लोगों ने दी है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं।

बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची पुलिस; सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई क्राइम ब्रांच, बांद्रा की स्थानीय पुलिस, साइबर सेल और क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) की संयुक्त टीमों को इस मामले की तकनीकी जांच का काम सौंपा गया है। पुलिस का तकनीकी विंग अभी उस IP एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगाने पर काम कर रहा है, जो फेसबुक पोस्ट को अपलोड किया गया था और ऑडियो क्लिप को रिकॉर्ड कर फैलाया गया। (एजेंसी)

 

About The Author