Sat. Jul 18th, 2026

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कांवड़ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर जारी हुई सख्त गाइडलाइन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक, पूरे इलाके में प्रशासन सावन के महीने और 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।

कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा के रास्तों पर पड़ने वाली मांस और शराब की दुकानें यात्रा के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों को इस आदेश के पालन पर नजर रखने का भी निर्देश दिया है। शुक्रवार को सीएम योगी ने गाजियाबाद में मेरठ और सहारनपुर डिवीजन के पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक की और उन्हें यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए।

म्यूजिक सिस्टम पर सीएम योगी का सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान म्यूजिक सिस्टम की आवाज और कांवड़ की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे म्यूजिक सिस्टम ऑपरेटरों, कांवड़ बनाने वालों और कांवड़ संघों के साथ तालमेल बिठाकर इसे सुनिश्चित करें। सुरक्षा पर जोर देते हुए और अफवाहें फैलाने वालों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए, सीएम योगी ने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मार्गों की ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तीर्थ यात्रा के रास्तों पर CCTV कैमरे लगाने और ड्रोन से इलाके की निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने मेरठ और सहारनपुर के डिविजनल कमिश्नरों को कांवड़ यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया।पुलिस और जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर और दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ लगातार संपर्क बनाते हुए सभी जानकारी साझा करें।

ताजा और सात्विक भोजन की व्यवस्था कराई जाए

यह भी निर्देश दिया गया कि कांवड यात्रा में चलने वाले वाहनों के चालक नशे की हालात में उनको न चलाएं। शिविरों और यात्रा के रास्ते में मौजूद ट्रांसफॉर्मर और बिजली की लाइनों पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को जन-प्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए। कांवड़ यात्रा के रास्तों को गड्ढों से मुक्त किया जाना चाहिए और सड़क के किनारे की झाड़ियों को साफ किया जाना चाहिए। शिविरों में स्ट्रीट लाइटिंग, साफ-सफाई और ताजे , पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। गौरतलब है कि इस साल की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी।(एजेंसी)

About The Author