Aamir Khan की तीसरी शादी के खिलाफ फतवा जारी! चीफ मुफ्ती बोले- ‘यह हराम है, अल्लाह के सामने होना होगा जवाबदेह’
Aamir Khan Third Marriage Fatwa: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान की हालिया तीसरी शादी थमने का नाम नहीं ले रही है। 5 जुलाई 2026 को हिंदू महिला गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद आमिर खान अब एक बड़े कानूनी और धार्मिक विवाद में घिर गए हैं। इस शादी को लेकर जहां पहले से ही कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं अब मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से आमिर खान के खिलाफ औपचारिक फतवा जारी कर दिया गया है।
चीफ मुफ्ती का फतवा: ‘अल्लाह के सामने यह हराम है’
चीफ मुफ्ती का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने आमिर खान की शादी को पूरी तरह से गैर-इस्लामिक करार दिया है। वीडियो में अपनी बात रखते हुए चीफ मुफ्ती ने कहा:
“आमिर खान ने तीसरी शादी एक गैर-मुस्लिम खातून (महिला) के साथ की है। समाज में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अल्लाह का जो पैगाम है, उसे समाज के सामने पेश किया जाए। अल्लाह का कुरान में हुक्म है कि एक मुस्लिम मर्द के लिए सिर्फ एक ईमान वाली (मुस्लिम) औरत से ही निकाह करना जायज है। अल्लाह ने यह भी कहा है कि अगर कोई निकाह करके उसे निभाने में नाकामयाब रहता है, तो वह गुनहगार है।”
चीफ मुफ्ती ने आगे सख्त लहजे में कहा कि ऐसा करने वाला मुस्लिम मर्द गुनहगार है और यह पूरी तरह हराम है। अगर ऐसा शख्स अपने गुनाह को कबूल नहीं करता है, तो उसे अल्लाह के दरबार में कड़ी जवाबदेही देनी होगी।
बजट दल ने फूंका पुतला, लगा ‘लव जिहाद’ का आरोप
धार्मिक फतवे के अलावा आमिर खान को जमीनी स्तर पर भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बिहार के फोर्ब्सगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की शादी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बॉलीवुड स्टार का पुतला फूंका और ‘आमिर खान मुर्दाबाद’ व ‘आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो’ जैसे विवादित नारे लगाए।
बजरंग दल के स्थानीय नेता मनोज सोनी ने आरोप लगाया कि आमिर खान ने जानबूझकर बार-बार हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया है और उनसे शादियां की हैं, जो हिंदू समाज का सीधा अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है।
Aamir Khan की तीन शादियों का सफर
यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी की है। इससे पहले उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे वे 2002 में अलग हो गए। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी रचाई और 2021 में उनका भी तलाक हो गया। अब हाल ही में आमिर खान ने मुंबई स्थित अपने आवास पर गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसके बाद से करणी सेना से लेकर कई धर्मगुरु इस विवाह के मुखर विरोध में उतर आए हैं।

