Tue. Jun 30th, 2026

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

LPG Cylinder New Rules: केंद्र सरकार ने हाल ही में LPG नियमों में बदलाव का आदेश लागू किया है। नए नियमों के तहत, जिन लोगों के पास पहले से PNG कनेक्शन है, उनके HP, Indane या Bharat Gas के LPG कनेक्शन एक महीने के अंदर बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, जो लोग अपनी मर्जी से अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करेंगे, उन्हें पूरा नुकसान नहीं होगा। उन्हें एक कूपन मिलेगा जिससे वे जररूत पड़ने पर बाद में अपना LPG कनेक्शन फिर से चालू करवा सकेंगे।1 जुलाई से लागू होने वाले नए नियम के कारण इंडेन गैस, भारत पेट्रोलियम और भारत गैस के LPG ग्राहकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बुकिंग करने, गैस कनेक्शन कटने और दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसका असर सभी LPG यूजर्स पर नहीं पड़ेगा।

मार्च में सरकार ने निर्देश दिया था कि जिन इलाकों में पहले से पाइपलाइन गैस इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वहां LPG इस्तेमाल करने वालों को तीन महीने के अंदर PNG सिस्टम अपनाना होगा। वरना उनके LPG कनेक्शन काट दिए जाएंगे। यह समय-सीमा जून के आखिर में खत्म हो रही है। जिन इलाकों में PNG सुविधा है और वहां के निवासियों ने अभी तक इसे नहीं अपनाया है, उन्हें तुरंत कदम उठाना चाहिए। आप अपने स्थानीय PNG गैस सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करके ऐसा कर सकते हैं।

30 जून E-KYC जमा करने की अंतिम तारीख

इस नियम के अलावा, सभी LPG कनेक्शन धारकों के लिए 30 जून की समय-सीमा तक e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी है। ऐसा न करने पर आपकी सर्विस बंद हो सकती है, जिससे अगला सिलेंडर बुक करना मुश्किल हो जाएगा। जिन ग्राहकों ने पहले ही अपना e-KYC पूरा कर लिया है, उन्हें आगे कुछ करने की जरूरत नहीं है।

कमर्शियल एलपीजी के पाबंदियों में छूट

सरकार ने पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का हवाला देते हुए कमर्शियल LPG सप्लाई पर लगी प्रतिबंधों पहले ही हटा दी हैं। इस कदम से घरेलू LPG नियमों में भी इसी तरह की राहत मिलने की उम्मीदें बढ़ रही हैं।

सब्सिडी और बुकिंग में पाबंदी

अभी, ग्राहकों को दोबारा बुकिंग करने से पहले शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन इंतज़ार करना पड़ता है। सरकार ने जमाखोरी रोकने और युद्ध के दौरान सप्लाई बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाई थी। होर्मुज में कामकाज सामान्य होने के साथ, ऐसी उम्मीद बढ़ रही है कि 1 जुलाई से इस इंतजार की अवधि को कम किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी पर OTP

कालाबाजारी रोकने के लिए अब बिना OTP के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। गैस बुक करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP डिलीवरी बॉय को देना अनिवार्य है।

कनेक्शन री-स्टोर करने की सुविधा

अगर आप किसी ऐसे इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां PNG की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो सरकार ने आपको अपना सरेंडर किया हुआ LPG कनेक्शन वापस चालू करवाने की विशेष छूट दी है। गैस कनेक्शन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या अपने क्षेत्र में PNG से जुड़े दिशानिर्देशों के लिए आप अपनी गैस एजेंसी या MyPNG-D Portal पर संपर्क कर सकते हैं। (एजेंसी )

About The Author