Thu. Aug 13th, 2026

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Jaipur News: जयपुर के चंदवाजी में निर्माणाधीन एक दीवार गिर गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घायल श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत दल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह दुर्घटना चंदवाजी क्षेत्र के ताला मोड़ के पास अरावली पैलेस में निर्माण कार्य के दौरान हुई।कई मजदूर काम में जुटे हुए थे, तभी सोमवार (29 जून) को निर्माणाधीन दीवार ढह गई। आसपास मौजूद मजदूर दीवार के मलबे में दब गए, जिसमें 3 मजूदरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूर बुरी तरह जख्मी हुए।

बिहार-झारखंड के निवासी प्रभावित बताए जा रहे हैं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे से तीन श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। बचाव दल मलबा हटा रहे हैं और फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में प्रभावित श्रमिक झारखंड और बिहार के निवासी हैं। खबरों के मुताबिक, दुर्घटना के समय अधिकांश मजदूर घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। कुछ मजदूर दोपहर का भोजन करने गए थे। वहीं, निर्माणाधीन दीवार के पास केवल 5-6 मजदूर ही थे। इसी वजह से जानमाल का नुकसान अपेक्षाकृत कम हुआ और कई मजदूर बच गए।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत दल ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया। साथ ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े