Sat. Jun 27th, 2026

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को धमकी भरा कॉल, 20 करोड़ की फिरौती की मांग

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को शनिवार सुबह एक बार फिर से धमकी भरा कॉल आया। खबरों के मुताबिक, कॉलर ने 20 करोड़ की फिरौती मांगी। रोहित शेट्टी को मिली इस नई धमकी से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। कॉलर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे भी बिश्नोई गैंग का हाथ है।

कुछ महीने पहले, बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की थी। क्राइम ब्रांच ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमला करने वाले शूटर्स को दी जाने वाली रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा की गई थी, जिसके लिए ATM-बेस्ड कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया था। जांच में पता चला है कि यह रकम एक अनजान व्यक्ति ने आरोपियों के अकाउंट में ट्रांसफर की थी और पुलिस अभी उस व्यक्ति की बैंक डिटेल्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस रकम के सोर्स और भेजने वाले की पहचान का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस ट्रांज़ैक्शन के नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि जुहू में रोहित शेट्टी के बंगले पर अचानक हमलावरों ने फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरमियानी रात करीब 12:45 बजे शेट्टी के नौ-मंजिला रिहायशी टॉवर पर पांच राउंड फायरिंग की गई। इनमें से एक गोली इमारत के अंदर बने जिम के शीशे पर लगी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है,जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी की गई हैं।(एजेंसी)

About The Author