Wed. Jun 3rd, 2026

भारत के 5 सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में थलपति विजय शामिल, जानिए कितना नेटवर्थ और किस नंबर पर हैं थलपति

India Top-5 Richest CM: भारत की राजनीति में इन दिनों सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची चर्चा का विषय बनी हुई है. घोषित संपत्तियों के आधार पर तैयार इस सूची में जहां कर्नाटक के डी.के. शिवकुमार पहले स्थान पर हैं, वहीं एक ऐसा नाम भी है जिसने फिल्मी दुनिया से निकलकर राजनीति में नई पहचान बनाई है। यह नाम है तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जिन्हें दुनिया थलपति विजय के नाम से जानती है। एडीआर के मुताबिक, घोषित संपत्तियों के अनुसार विजय लगभग 648 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

फिल्मों से राजनीति तक, एक सुपरस्टार की कहानी

थलापति विजय भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल हो गए। ‘घिल्ली’, ‘पोकीरी’, ‘थुप्पाक्की’, ‘मर्सल’, ‘मास्टर’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बनाया. करीब तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में विजय ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों पर भी राज किया। उनकी फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं मानी जाती। यही वजह है कि उन्हें दक्षिण भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है।

राजनीति में एंट्री और मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

फिल्मों में अपार सफलता हासिल करने के बाद विजय ने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) की शुरुआत की और सामाजिक मुद्दों पर लगातार सक्रिय नजर आए। विजय की साफ-सुथरी छवि, युवाओं के बीच लोकप्रियता और वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों ने उन्हें राजनीतिक रूप से मजबूत आधार दिया। राजनीति में आने के बाद उन्होंने खुद को केवल अभिनेता नहीं बल्कि जननेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश की. इसी सफर ने उन्हें तमिलनाडु की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचाया।

648 करोड़ की संपत्ति, देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और चुनावी हलफनामों के आधार पर तैयार आंकड़ों के मुताबिक, थलापति विजय की घोषित संपत्ति करीब 648 करोड़ रुपये है। इस सूची में उनसे आगे केवल कर्नाटक के डी.के. शिवकुमार (1,413 करोड़ रुपये) और आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू (931 करोड़ रुपये) हैं. विजय की संपत्ति का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन निवेश, रियल एस्टेट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा माना जाता है।लंबे समय तक दक्षिण भारत के सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल रहने का असर उनकी कुल संपत्ति पर साफ दिखाई देता है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े